जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और राजस्थान में माफिया जिस रूप में पनप रहे हैं वो अनेक प्रकार के माफियाओ के रूप में श्रम माफिया, भू माफिया, माइनिंग माफिया, बजरी माफिया आदि शामिल है। इन माफियाओं ने प्रदेश के अंदर इतना आतंक फैलाया है, जिसे पुलिस के द्वारा भी रोक पाना मुश्किल है और अब जिस तरीके से राजस्थान पुलिस के ऊपर हमला होना शुरू किया है।
अब तक लगभग 500 एफआईआर सिर्फ और सिर्फ इन माफियाओं के खिलाफ दर्ज हुई है, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार और कानून का डर माफियाओं के अंदर नहीं है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कोटा के अंदर पुलिसकर्मी के साथ की गई मारपीट और उसके ऊपर किया गया हमला भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा भी करती है और आने वाले समय में यदि पुलिस के तंत्र को मजबूत नहीं किया गया और इस तरीके से माफिया आम आदमी को रौंदते रहे, तो इतिहास इस बात का साक्षी है कि राजस्थान के अंदर जंगलराज की स्थापना होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
इसलिए हम मांग करते हैं कि प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापित हो, इन माफियाओं के ऊपर अंकुश लगाने में सरकार कठोरता के साथ कार्रवाई करें। तभी जाकर के पुलिस का इकबाल कायम हो सकेगा।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments