जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आदि देव महादेव की प्रिय सावन के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर चांदपोल बाजार नींदड़ राव जी का रास्ता स्थित मंदिर श्री नृसिंह जी अग्रवाल पंचायत समिति में आज रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रतन लाल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल सहित एवं अन्य भक्तो ने पंचामृत, पंचगव्य, गन्ने का रस, विजया, बील का रस सहित विभिन्न औषधि द्रव्यों से वेद मंत्रोचर के साथ अभिषेक किया।
इस अवसर पर शरीर और संसार की नश्वरता का संदेश देने के लिए सजाई गई भूत बंगला झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अलौकिक झांकी के दर्शन किए। विभिन्न मंदिरों के संत, महंत, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, समाजसेवी एवं पुलिस प्रशासन के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधे निशुल्क भेंट किए गए। मंदिर श्री नृसिंह जी अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल और महामंत्री कैलाश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
रिपोर्ट - सुनील जैन
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








0 Comments