जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
हस्तेडा / मूंडरू / जयपुर (संस्कार सृजन) निकटवर्ती क्षेत्र के मूंडरू में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की श्रीमाधोपुर इकाई के द्वारा श्रीमाधोपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान के तहत अजीतगढ़ के गीतांजलि अस्पताल के सहयोग से अभियान की शुरुआत आज से की गयी। कंचनपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज दस पौधे लगाकर अभियान का आगाज किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि गीतांजलि अस्पताल के निदेशक डॉ मंगल यादव थे। डां मंगल यादव ने पेड़ों की महता एवं मौसमी बिमारियों के बारे में जानकारी दी।कार्यकर्म की अध्यक्षता वाइस प्रिंसिपल सागर मल ने की। रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लॉक संयोजक शंकर लाल शर्मा व तहसील प्रभारी कपिल मीणा ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही लोगों को उनके पोषण व संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी। सोसायटी के आजीवन संरक्षक सदस्य दिनेश शर्मा ने प्रत्येक विद्यार्थी को इस मानसून सत्र में एक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई।
इस दौरान गौशाला संरक्षक प्रभुदास महाराज, उद्योगपति प्रकाश हरसुखा, समाजसेवी अमरचंद शर्मा कंचनपुर, पूर्व सरपंच नानुराम यादव, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल यादव, श्रीकृष्ण गोशाला सचिव रामचंद्र डागर, पूर्व सरपंच किशोरी लाल यादव, भागीरथ यादव एवं विद्यालय के स्टाफ सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - भगवन सहाय यादव
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments