चौमूं में विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज भारतीय जनता पार्टी चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 

विधायक रामलाल शर्मा ने तिरंगा रैली का शुभारंभ राधा स्वामी बाग चौमू से भारत माता के मूर्ति के सामने पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरान तिरंगा रैली का नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके और विधायक रामलाल शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तिरंगा रैली में कई सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। 

तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और आमजन को तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा रैली में पहुंचे हजारों लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम जैसे देश भक्ति के नारो से चौमू गुंजायमान कर दिया।तिरंगा रैली राधा स्वामी बाग से रवाना होकर थाना मोड़, बस स्टैंड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर में पहुंची। 

गढ़ गणेश मंदिर में तिरंगा रैली पधारे लोगों का विधायक रामलाल शर्मा ने आभार जताया और कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश इस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के अभियान में पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग चुका है। अमृत महोत्सव में देश के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। तिरंगा रैली को राष्ट्रगान गाकर समाप्त किया गया। 


इस दौरान तिरंगा रैली में प्रधान रामस्वरूप यादव, सरपंच सुरेश गुलिया, पूर्व नपा अध्यक्ष आशीष दूसाद, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, जाट महासभा अध्यक्ष पवन चोपड़ा, पूर्व सरपंच बलबीर शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कालूराम जाट, रमेश तोड़ावता, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, ज़िला परिषद प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लोछिब, मदन बागड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, श्रीराम शर्मा, गोपाल डेनवाल, नगरपालिका पार्षद राहुल शर्मा, संदीप शर्मा, मुकेश सिद्ध, अर्जुन यादव, सुभाष शर्मा, श्रवण सामोद, गजेंद्र यादव, आलोक जांगिड़ सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच गण, पार्षद गण, भाजपा युवा एवम महिला कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments