जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया सम्मान समारोह
गुलाबी नगर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जयपुर (संस्कार सृजन) चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश - विदेश की 32 हस्तियों को उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्य हेतु राष्ट्रीय सम्मान "राष्ट्र रत्न सम्मान 2022" से सम्मानित किया गया |
राष्ट्र रत्न सम्मान 2022 का आयोजन गुलाबी नगर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया | सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि समाज कल्याण बोर्ड राजस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा रही | अध्यक्षता एडिशनल डीसीपी और निर्भया स्क्वायड की नोडल ऑफिसर सुनीता मीणा ने की |
विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रेसिडेंट यूके निवासी डॉ. परीन सोमानी, समाजसेवी सुनील जैन, जोगाराम सोलंकी पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी पाली, मनोरमा शर्मा एडवोकेट सलाहकार हाई कोर्ट, आबू धाबी रॉयल फैमिली रिप्रेजेंटेटिव योगेश मिश्रा, भव्या फाउंडेशन संस्थापक निशा माथुर, सरपंच राम दयाल वर्मा, समाजसेवी अमरचंद, नयन प्रकाश गाँधी ग्लोबल एवं युवा सशक्तिकरण कोच और प्रदीप कुमार आर्यन डायरेक्टर फेस इंडिया वर्ल्ड रहे |
आयोजक डॉक्टर चंद्रकला गोठवाल ने बताया कि देश के कोने कोने से प्रतिभाओं को जूरी द्वारा सेलेक्ट किया गया | समारोह में जरूरतमंद महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं का विमोचन भी किया गया | साथ ही डॉ. परीन सोमानी द्वारा लिखित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया | जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया | राजस्थान दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाडियों का सम्मान किया गया |
पत्रकार राम गोपाल सैनी को मिला राष्ट्र रत्न सम्मान :-
"हमारा वतन और संस्कार सृजन" समाचार पत्र के संपादक राम गोपाल सैनी का उत्कृष्ट पत्रकारिता को लेकर चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्र रत्न सम्मान देकर सम्मान किया गया | पत्रकार राम गोपाल सैनी 18 वर्षों से आमजन की आवाज बनकर पत्रकारिता कर रहे हैं और छोटी से छोटी खबर को भी स्थान देते हैं |
समारोह में चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष प्रेमलता सांड, अजमेर इंचार्ज सुनीता जैन, सदस्य डॉ. पप्पू राम कोली भी मौजूद रहे | मंच का प्रभावी संचालन जयपुर की प्रसिद्ध एंकर प्रीति सक्सेना ने किया |
इनका हुआ सम्मान :-
सुनीता मीणा, सीमा हिंगोनिया, सीमा बब्बन राव यादव, रेखा बालकृष्णन, अरुणा सैनी, निर्मला दहिया, राजकुमार भारद्वाज, शिखा शर्मा, डॉ हेमंत गोयल, अमीचंद सांड, विष्णु सिंह जादौन, राम गोपाल सैनी, इकबाल सक्का, गोपीचंद चौरड़िया, दमयंती सोलंकी , डॉ, विद्या श्री एस यामचे, जयप्रकाश शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा, रामचंद्र सैनी, बाबूलाल सैनी, डॉक्टर नरेंद्र भूषण सिंह, डॉक्टर पप्पू राम कोली, राजेश कुमारी, तेजमल बुराड, नित्या सेनगुप्ता, मोहम्मद महबुबुर रहमान, राजेश कुमार सैनी और सृष्टि गुलाटी |
गौरतलब है कि चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट महिला उत्थान, स्वरोजगार, शिक्षा और यूथ एम्पावरमेंट के लिए लगातार कार्य कर रही है |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004











0 Comments