मोरीजा में अनिश्चितकालीन शांति धरना प्रदर्शन 24 वें दिन भी जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज भी ग्राम पंचायत मोरीजा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन में जेडीए द्वारा चौमूं  नगरपालिका को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए दिए गए पट्टे के विरोध में ग्रामीणों व समिति के सदस्यों द्वारा अनिश्चितकालीन शांति धरना प्रदर्शन 24 वें दिन भी समिति के अध्यक्ष व मोरीजा सरपंच मंगलचंद सैनी के सानिध्य में जारी रहा। 


धरने में ग्रामीणों ने जेडीए द्वारा चौमूं नगरपालिका को दिए गए पट्टे को निरस्त करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर पत्रक पर हस्ताक्षर करवाए। आज धरने में युवा साथियों ने भी धरने का समर्थन किया और पट्टे को निरस्त करवाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर धरने में अशोक कुमार मीणा पूर्व कृषि मंडी सदस्य, मुरलीधर चौधरी, पूर्व वार्डपंच दानाराम सैनी, ओबीसी महासभा चौमूं अध्यक्ष मालीराम यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुनील सैनी, रामकिशोर मीणा, वार्ड पंचप्रकाश चंद सैनी, चौमूं युवा कांग्रेस महासचिव दिनेश सैनी, तुलसीराम सैनी, विकास सैनी, सतीश पंवार, मंगल धोबी, छीतर मल सैनी, मुकेश कुमार मीणा, गजानंद सैनी, गौरव सैनी, दिनेश सैनी, रवि सैनी, मनोज कुमार मीणा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments