कल होगा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का दो दिवसीय 12 वाँ राज्य सम्मेलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का बारहवाँ राजस्थान राज्य सम्मेलन कल कोटा में रेल्वे जंक्शन स्थित उमरावमल पुरोहित भवन में होगा। सम्मेलन की तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुये महिला समिति की राज्य महासचिव डॉक्टर सीमा जैन ने प्रेस को बताया कि राजस्थान के 21 ज़िलों से 250 महिला प्रतिनिधी सम्मेलन में भाग लेगीं। 

इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय महासचिव मरियम ढ़वले एवं मुख्य वक्ता आशा शर्मा (दिल्ली) दोनो दिन सम्मेलन में उपस्थित रहेगीं। डॉक्टर सीमा ने बताया की सम्मेलन में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं, महँगाई की मार, बेरोज़गारी, अशिक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सम्बंध में प्रस्ताव पारित किये जायेगें। 

महिला समिति की ज़िला अध्यक्ष रजनी शर्मा एवं संरक्षक पुष्पा खिंची ने बताया कि बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, डूंगरपुर आदि ज़िलों से प्रतिनिधि कोटा पहुँच गये हैं। कल सुबह दस बजे तक सभी प्रतिनिधी कोटा पहुँच जायेगें। सुबह ग्यारह बजे सम्मेलन का उद्घाटन सत्र शुरू होगा जिसमें संभाग की सेकडों महिलाएँ एवं शहर के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधी आमंत्रित किये गये हैं।

रिपोर्ट - विजेंद्र सिंह दायमा

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments