जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील ग्रामीण परिक्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें आगे बढाने के उद्देश्य से उपखण्ड के गांवों में पिछले पन्द्रह दिनों से आयोजित हो रही चौमूं कबड्डी लीग—2022 का फाइनल मुकाबला कल देर शाम ग्राम हाडौता स्थित वीर तेजाजी मंदिर परिसर मैदान में खेला गया। इस दौरान टीम अनन्तपुरा (जैतपुरा) ने हाडौता टीम को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रतियोगिता संयोजक डॉ.हनुमान बराला ने कहा कि खेलों में खिलाडियों को कभी हार—जीत की परवाह नहीं करते हुए आगे भी पूरे जज्बे व जोश के साथ खेलकर हमेशा प्रतियोगिता जीतने का प्रयास करना चाहिए।
इधर कबड्डी के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए कबड्डी खिलाडियों व खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। क्षेत्र के ग्राम हाडौता के अलावा, उदयपुरिया, चिमनपुरा, जैतपुरा, अनन्तपुरा, चौमूं , टांकरडा के अलावा दूर—दराज के हजारों युवा फाइनल मुकाबला देखने उमडे। वहीं राजस्थानी कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा ने भी कालबेलिया डांस कर अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर जोश भर दिया, जिससे सभी उनके साथ झूमने पर मजबूर हो गए।
ये टीमें रही विजेता -
इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता सह—संयोजक सुरेश सेरावत ने बताया कि कबड्डी टीम भूतेडा, ढोढसर, टांकरडा, हाडौता, मोरीजा, आलीसर, अनन्तपुरा (जैतपुरा) टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल फाइनल व फाइनल मैच खेले गए। जिसमें फाइनल में अनन्तपुरा (जैतपुरा) टीम विजेता एवं हाडौता की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता संयोजक डॉ.हनुमान ने बताया कि विजेता टीम का मनोबल बढाने के लिए विजेता टीम के प्रत्येक खिलाडी को पुरस्कार स्वरूप एक—एक साइकिल, ट्राफी प्रदान की गई। वहीं भामाशाहों की ओर से नकद पुरस्कार राशि भी दी गई।
बालिकाओं को भी खेलों में दिया बढावा -
प्रतियोगिता के समापन पर बालिकाओं को खेलों में बढावा देने के लिए बालिकाओं की दो टीमें टांकरडा एवं चौमूं के मध्य कबड्डी मैच खेला गया। जिसमें टांकरडा की टीम विजेता रही। टीम की प्रत्येक खिलाडी को ट्रेक शूट एवं भामाशाहों की ओर से नकद पुरस्कार देकर मनोबल बढाया गया।
इसलिए चयन किया कबड्डी खेल का -
संयोजक डॉ.हनुमान ने बताया कि कबड्डी ग्रामीण अंचल का देशी खेल है, इसलिए संस्था की ओर से इसको आपणो माटी आपणो खेल की थीम देते हुए ग्रामीण युवाओं को आकर्षित किया गया। इस खेल को खेलने के लिए बैट, बल्ले, गैंद, रैकिट आदि खरीदने की जरूरत नहीं होती। बल्कि यह बिना पैसा खर्च कर केवल अपनी मेहनत के दम पर खेलने वाला खेल है। क्योंकि ग्रामीण अंचल के लोग गरीब तबके के हैं।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004










0 Comments