राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर जिले के तत्वाधान में 25 से 29 जुलाई तक मंडल शिविर केन्द्र उदयनिवास पर आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर प्रशिक्षण शिविर जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं प्रधान संचालक सुरेंद्र कुमार पांडे के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

शिविर के अंतिम दिवस सर्वधर्म प्रार्थना सभा के अवसर पर प्रधान संचालक सुरेंद्र कुमार पांडे ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और  अखंडता हम सभी के लिए सर्वोपरि है। भारत स्काउट गाइड सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं के माध्यम से युवाओं में सर्वधर्म समभाव के गुण विकसित करने का कार्य कर रहा है। पांडे ने शिविर में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों के मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए प्रशिक्षक दल एवं स्काउट, रोवर्स के साथ उपस्थित सभी स्काउट मास्टर एवं रोवर लीडर का आभार व्यक्त किया । राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर के संचालक तेज शंकर चौबीसा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जिले की विभिन्न ब्लॉक के 24 राजकीय एवं निजी विद्यालयों से 205 स्काउट एवं उनके साथ स्काउट मास्टर उपस्थित हुए हैं।

राज्य पुरस्कार रोवर प्रशिक्षण शिविर के संचालक राधेश्याम मेनारिया ने बताया कि मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय एवं महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के 25 राज्य पुरस्कार रोवर शामिल हुए वंही निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर के संचालक वकतावर सिंह देवड़ा ने बताया कि 39 निपुण रोवर प्रशिक्षण लेने के लिए शामिल हुए हैं। श्याम किशोर उपाध्याय ने बताया कि शिविर में प्रवेश से राज्य पुरस्कार तक का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कुशल एवं दक्ष प्रशिक्षक राधेश्याम मेनारिया, तेज शंकर चौबीसा,वकतावर सिंह देवड़ा, श्याम किशोर उपाध्याय, गणपतलाल मेनारिया, सोहनलाल मेघवाल, अर्जुन सिंह चुंडावत, लक्ष्मण सिंह राजपूत,मदन लाल चौबीसा, पुष्कर लाल चौधरी द्वारा दिया गया |

राज्य पुरस्कार रोवर सफल रहे रोवर्स के राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय के ग्रुप लीडर एवं रोवर लीडर डॉ. धर्मपाल सिंह डूडी एवं डॉ.जी एल मीणा को प्रदान किए। गणपतलाल मेनारिया ने बताया कि शिविर में सभी स्काउट्स एवं रोवर्स तथा प्रभारियों को भारत स्काउट गाइड की बीएसजी आईडी बनाने एवं राज्य पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन की कार्यशाला चलाकर सभी को ऑनलाइन यूआईडी एवं फार्म भरना सीखाया।

वक्तावर सिंह देवड़ा ने बताया कि शिविर के दौरान कारगिल विजय दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही हरियाली अमावस के अवसर पर वृक्षारोपण कर हरितिमा विकास  संदेश दिया। सर्व धर्म प्रार्थना, सभा मार्च पास्ट, योगा, आसन, सेवा श्रमदानआदि में सोहन लाल मेघवाल, अर्जुन सिंह चुंडावत, पुष्कर लाल चौधरी, मदन लाल चौबीसा, लक्ष्मण सिंह राजपूत ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया। ध्वजा अवतरण के साथ शिविर का समापन हुआ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments