जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भरतपुर / मथुरा (संस्कार सृजन) हरितगृह विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश कुमार सैनी का आकाशवाणी केंद्र मथुरा से किसानों के लिए कार्यक्रम मे विषय ग्रीन हाउस से लाभ एवं रोजगार के अवसर पर एक परिचर्चा का प्रसारण हुआ | राजेश कुमार सैनी ने इस कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं को ग्रीन हाउस की उपयोगिता एवं रखरखाव, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बे मौसमी सब्जियों, कट फ्लावर की खेती एवं हाईटेक नर्सरी के बारे में जानकारी दी |
उन्होंने ग्रीन हाउस मे की जाने वाली खेती को लाभ प्रद खेती एवं समय की मांग बताया | ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के रूप में इसे अपनाने के लिए आह्वान किया | उन्होंने संरक्षित खेती को आज की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तौर पर की जाने वाली लाभप्रद खेती बताया जिसमें ज्यादा उत्पादन के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता का उत्पाद को बे मौसम एवं विपरित वातावरण में प्राप्त किया जा सकता है |
जिससे किसान अपने बे मौसम उत्पाद को बेचकर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकता है | जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजेश कुमार सैनी लंबे समय से हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार के लिए प्रयासरत है | वे देश विदेश की यात्राएं भी कर चुके है | उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments