भारत स्काउट गाइड के शिक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण 2 अगस्त से

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में जिले की समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारत स्काउट गाइड प्रवृति का सुचारु एवं अनिवार्यतः संचालन के परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण 02 से 08 अगस्त तक भारत स्काउट गाइड मण्डल उदयपुर प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास पर आयोजित किया जाएगा।


सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा संभाग उदयपुर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर ने इस आस्य के आदेश प्रसारित कर उदयपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक,सभी ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं पी ईईओ को उनके क्षेत्र के लिए आवंटित लक्ष्य अनुसार शिक्षकों को स्काउटिंग गाइडिंग के बैसिक एवं एडवांस कोर्स में सम्मिलित करवाकर प्रशिक्षण दिलवाये जाने के आवश्यक निर्देश प्रदान किये है। 

02 अगस्त से कब मास्टर एवं स्काउट बैसिक कोर्स,फ्लाक लीडर एवं गाइड कैप्टन बैसिक कोर्स जिले की उन विद्यालयों  के पुरुष एवं महिला शिक्षकों के लिए शुर होगा | जिनमें अब तक भारत स्काउट गाइड की कब, बुलबुल, स्काउट गाइड प्रवृति का पंजीकरण नहीं हुऐ हैं। इसके अतिरिक्त जिले के ऐसे राजकीय एवं निजी विद्यालय जहां स्काउट गाइड शिक्षकों ने बैसिक कोर्स योग्यता अर्जित कर ली है तथा बैसिक कोर्स के बाद अपने विधालय यूनिट के साथ कम से कम छः महीने की सेवा अवधि पूर्ण कर ली है को योग्यता वृद्धि के लिए कब, स्काउट मास्टर एडवांस कोर्स पुरुष अध्यापकों एवं फ्लाक, गाइड कैप्टन एडवांस कोर्स महिला अध्यापिकाओं के लिए शुरू होगा। शिविर में शिक्षकों को विद्यालय में स्काउट गाइड प्रवृति का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा कर यूनिट संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments