जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) खंडेला के वकील हंसराज मालविया के आत्मदाह प्रकरण में लक्षमनगढ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य स्थगित कर मुख्यमंत्री के नाम लक्षमनगढ एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रकरण की न्यायिक जांच कराने, खंडेला एसडीएम व थानाधिकारी को बर्खास्त करने, मृतक वकील के परिजनों को मुआवजा देने व सरकारी नौकरी देने की मांग की तथा मांग मंजूर न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
लक्ष्मणगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट भवानी सिंह शेखावत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि खंडेला के वकील हंसराज मालविया को उपखण्ड अधिकारी व थानाधिकारी द्वारा प्रताड़ित कर आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले खंडेला के एसडीएम व थानाधिकारी को बर्खास्त कर मामले की न्यायिक जांच कराने तथा मृतक वकील हंसराज मालविया के आश्रितों को एक करोड़ रुपय का मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की तथा न्यायिक कार्य स्थगित किया व मांग न माने जाने तक अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी सैनी, रामनिवास मूंड, प्यारेलाल मीणा बाबूलाल ढाका, सज्जन सैनी, संजय जाट, सत्यनारायण सैनी, बलबीर ढेवा, जयप्रकाश सैनी, मुकेश सेवदा, श्रवण जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे |
रिपोर्ट :- बाबूलाल सैनी
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments