जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चूरू (संस्कार सृजन) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को गिरफ्तार करने के विरोध में चूरू के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द महनसरिया के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और विरोध प्रकट किया।
पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह हो गई है। महनसरिया ने कहा कि पायलट को गिरफ्तार करना सामन्तवादी और दमनकारी नीति है,यह मोदी सरकार पर बहुत भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसजन मोदी सरकार की इस नीति का घोर विरोध करते है। मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान करके दवाब में लाना चाहती है। महनसरिया ने कहा कि हम अपने नेताओं के साथ अन्याय होते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। युवा सड़कों पर उतर आए हैं।
मोदी सरकार देश को बेचने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा आमजन का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए नित नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यह देश के हित में कतई नहीं है। मोदी सरकार में देश का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बिकने नहीं देगी। महनसरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मोदी सरकार को सबक सिखाएंगे। इस अवसर पर महनसरिया के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- राजेंद्र सिंह
0 Comments