जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लाडनूं (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि प्रकृति के प्रत्येक तत्व का संरक्षण करने की प्रेरणा हमें संकल्प के साथ लेनी चाहिए। कोरोना के समय प्रकृति का संदेश ऑक्सीजन की कमी के माध्यम से मिला और सभी ने बारीकी से उसे अनुभव भी किया, क्योंकि प्रकृति का विनाश ही हमारा विनाश है।
प्रकृति का संरक्षण हमारे जीवन का संरक्षण है। हमारा शरीर पांच तत्वों से निर्मित है। इन पंचतत्वों अग्नि, जल वायु, आकाश और पृथ्वी का संतुलन ही प्रकृति का संतुलन है और इसी से जीवन संरक्षित रहता है। असंतुलन से जीवन, शरीर और प्राण पर प्रतिकूल प्रभाव होता है। पर्यावरण का संरक्षण करना छोटे-बड़े, गरीब-अमीर, ग्रामीण-शहरी सभी का दायित्व होना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपने जन्मदिवस पर पेड़-पौधे लगाएं, गंदगी नहीं फैलाएं, अपने घर एवं आस-पड़ोस को स्वच्छ रखें, लगाए हुए पेड़-पौधों का संरक्षण करें, जल का अपव्यय नहीं करे, बिजली की बचत करें- इन कार्यों से हम प्रकृति का संरक्षण का प्रयास होता है।
कार्यक्रम में छात्रा हर्षिता पारीक ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए, हमारे आसपास जितने अधिक पेड़ पौधे होंगे, हमारा मन उतना ही शांति और अहिंसा में होगा, अधिक पेड़-पौधों से प्रदूषण कम होगा और वातावरण स्वच्छ और हरियाली पूर्ण होगा।
डॉ. अमिता जैन ने कहा कि प्रकृति समय-समय पर अपना रूप बदलकर के विभिन्न प्रकार से संदेश देती है, समुद्रों से उठने वाले सुमानी, पानी की कमी होना, बिजली की कमी होना आदि प्रकृति के अधिक दोहन के कारण होते हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अमिता जैन ने किया। कार्यक्रम में बीए, एससी बीएड, बीएड आदि की 40 छात्राएं ऑनलाइन उपस्थित रही तथा संकाय सदस्य डॉ. सरोज राय, डॉ. अमिता जैन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- जगदीश यायावर
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments