पं. दीनदयायल उपाध्याय स्मृति मंच प्रदेश कार्यकारिणी महासंगम सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक टोंक रोड स्थित गीतांजलि होटल में संपन्न हुई इस भव्य आयोजन के करीबन 150 कार्यकर्ता साक्षी बने। IT सेल प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुरोहित के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष सुरेश झंवर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोम कांत एवं विशिष्ठ अतिथि खेमाराम मेघवाल रहे।

अपने संबोधन में मंच की संस्थापिका मधु शर्मा ने मंच के किसी भी काम को छोटा न समझते हुवे मानवता के हित में काम करते हुवे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने पर जोर दिया साथ ही उन्होने एक सुदृढ राजनीतिक परंपरा की नींव डालने की शुरुवात करते हुवे राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुवात करने की घोषणा की जिसमे राष्ट्र निर्माण हेतु देश भर के लिए नए नेताओं को तैयार करने के लिए प्रत्येक विधान सभा से 2 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के विषय मे मंच की विश्वस्तर पर निभाई जाने वाली भागीदारी पर जोर दिया जिसमें मंच प्लास्टिक कचरे के आयात को रोकने के सम्बंध में किस गंभीरता से कार्य कर कर रहा है | साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आध्यात्म, पृकृति, महिला सुरक्षा, ग्रामीण विकास, प्रदूषण और अष्टांग योग के माध्यम से जुड़कर समाज को एक नई दिशा देने पर जोर देने के साथ साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिये भी मंच की नई योजनाओं पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने अपनी उद्घोषणा में STSC मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूम में खेमा राम मेघवाल का नाम और महिला मंच की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रमा चौधरी का नाम घोषित किया। साथ ही प्रभारी के रूप में IT सेल के लिए गोपाल शर्मा, अल्प संख्यक मंच के लिए गगनदीप सिंह होरा, STSC मंच के लिए अतर सिंह मेवला, किसान मंच के लिए विरधी चंद गुर्जर, युवा मंच के लिए कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, उद्योग व्यापार मंच के लिए गिरीश माथुर के नामों की घोषणा की।

सुरेश झंवर ने क्रम बद्ध तरीके से प्रदेश के विकास संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच को अपने कार्यकाल में सवा दो लाख से 3 लाख कार्यकर्त्ताओं के स्तर पर लाने के अपने कार्य का ब्यौरा दिया। मंच का संचालन युवा मंच प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप काबरा द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से किया गया। खेमा राम ने अपने मंच के साथ के पुराने अनुभवों को साझा किया वहीं सोम नाथ ने अपनी ओजस्वी वाणी से कार्यक्रताओं में जोश का संचार कर दिया।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले शकुंतला शर्मा, बिंदिया शर्मा, मधु शर्मा , कंचन सोनी एवं नीलम आंकड़ ने सभी आगन्तुकों का तिलक लगा कर सवागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत तथा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसी के साथ प्रदेशभर से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया एवं मंच में एक नई परंपरा की शुरुवात के साथ 5 वरिष्ठ कार्यक्रताओं खेमा राम मेघवाल, ब्रिज बिहारी शर्मा, गिरीश माथुर, कमलेश सक्सेना एवं रमा चौधरी का मंच के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा साफा एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।


इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमन शर्मा, अग्रिम मंच के प्रदेशाध्यक्ष में उद्योग व्यापार मंच से नरेश माधवानी, अल्प संख्यक मंच से जहीर मकरानी, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सचिन शर्मा, दिनेश कोडली, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, किशोर कुमार टाक, ईश भारद्वाज कमलेश सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

समस्त जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल से लेकर अभी तक किये गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया एवं साथ ही निकट भविष्य की उनकी योजनाओं एवं मंच को गति देने के लिए उठाए जाने वाले विषयों पर सामूहिक रूप से चर्चा की गई। साथ ही सभी जिलाध्यक्षों ने अपने अपने जिले की तहसील एवं मंडल स्तर की कार्यकर्ताओं की सूची भी उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंन्द्र शर्मा, IT सेल कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह जादौन, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम में निम्न अतिथिगणों की भी उपस्थिति रही :-

मनीष कुमावत, शशि शर्मा, मनोज भारद्वाज( जिलाध्यक्ष अलवर), कमलेश चतुर्वेदी (जिलाध्यक्ष झालावाड़), दुर्गा शंकर यादव (प्रदेश महामंत्री SCST मंच),  पीयूष डोशी (जिलाध्यक्ष बाड़मेर), नरेंद्र शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंच), दिनेश चतुर्वेदी (प्रदेश कोषाध्यक्ष), नाथूराम शास्त्री, शंभु लाल मेनारिया, (प्रदेश मंत्री), रेखा शर्मा (जिलाध्यक्ष महिला मंच भीलवाड़ा), सुलक्ष्णा शर्मा, मीनू कंवर( महामंत्री महिला मंच),  ललिता वीरवाल (प्रदेश संगठन मंत्री), अजय कुमार जोशी ( प्रदेश संगठन मंत्री), राकेश जेमिनी ( संयुक्त मंत्री), ब्रज बिहारी शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष), जगदंबा प्रसाद, गिर्राज शर्मा, सुरेश कुमार ( जिला उपाध्यक्ष), रामदयाल यादव, शिव प्रकाश झंवर, रामानुज सारस्वत, नवीन पटवारी,नाहर सिंह सोलंकी, राजेश आकड़, नवीन पटवारी, महेंद्र मुणोत, प्रीति शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अचलाराम जाट, छोटू राम ( जिलाध्यक्ष), कृतिका वैष्णव (नगर महामंत्री), गोविंद टाक, रविंद्र सिंह बलावत, शंकर लाल यादव, रामाराम सारण, बजरंग लाल मीणा, कुलदीप सिंह, संजय माथुर ( महामंत्री उधोग व्यापार),विनोद बैरवा, हेमराज, माधुरी सिंह,  साधना कौशिक, पुनीत शर्मा, कमलेश शर्मा, भूरी चौधरी, मनीष कुमार, भंवर लाल शर्मा, अंजू सैनी, भगवती प्रसाद गौड़, देवदत्त शर्मा, अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments