परशुराम धारावाहिक में कोटा का कुमार गौतम बना विश्वमित्र

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) संपूर्ण कोटा के लिए खुशी की बात है कि कोटा का लड़का आज नेशनल टेलीविजन पर एक अहम किरदार निभा रहा है | कोटा का कुमार गौतम परशुराम धारावाहिक में विश्वामित्र की भूमिका निभा रहा है | यह धारावाहिक 6 जून से अतरंगी चैनल पर सोमवार से शनिवार रोजाना रात 8:30 बजे दिखाया जा रहा है |

6 जून को दिखाए गए पहले ही एपिसोड से कुमार गौतम ने धमाकेदार एंट्री मारी है | इस धारावाहिक की शूटिंग मुंबई में चल रही है | इस धारावाहिक में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे भी हैं | कुमार गौतम से हुई एक खास बातचीत में उन्होंने बताया की इस परशुराम धारावाहिक की शूटिंग वह पिछले 1 महीने से कर रहे हैं, विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम के ऊपर जो सीरियल बन रहा है उसमें काम करना मेरे लिए गर्व की बात है आज की पीढ़ी को यह जानना आवश्यक है कि हमारे धर्मगुरु हमारे भगवान कौन थे ? कैसे थे और उन्होंने क्या-क्या किया था |

मेरे हिसाब से सिनेमा एकमात्र माध्यम है हमारे धर्म और संस्कृति को समस्त जनता के सामने रखने का | और हां मैंने शूटिंग के दौरान काफी मजा किया और काफी कुछ सीखने को मिला |  साथ ही मैं एक वेब सीरीज की शूटिंग में भी व्यस्त हूं जो जल्द ही एक बड़े ओ टी टी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments