विषम परिस्थितियों में भी जो डटकर मुकाबला करें उसी का नाम नारी शक्ति है : महक सनाढ्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय उदयपुर की ओर से 17 मई से हैप्पी होम स्कूल प्रताप नगर में संचालित हो रहे मंडल स्तरीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर का महक सनाढ्य जिला कोषाध्यक्ष राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड उदयपुर ने अवलोकन किया। बतौर मुख्य अतिथि पद से महक सनाढ्य ने शिविर में प्रशिक्षण ले रहे संभागियों को अपने उद्बोधन में कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जो डटकर मुकाबला करने में सक्षम रहती हैं उसी को नारी कहते हैं।

सनाढ्य ने शिविर में चल रही कार्यशालाओं का अवलोकन कर सीखने और सिखाने वाले दोनों ही पक्षों की मुक्त कंठ से तारीफ की,उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है अपनी पूर्ण निष्ठा मनोयोग और माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से दुनिया का हर कठिन से कठिन काम होना मुमकिन है। उन्होंने शिविरार्थियों द्वारा शिविर में उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर शिविर की संचालन व्यवस्थाओं में हर संभव सहयोग करने के लिए विश्वास दिलाया।


इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कंप्यूटर, सिलाई,कढ़ाई, बुनाई,इंग्लिश स्पोकन, पेंटिंग, मेहंदी, स्काउट गाइड स्किल्स, गीत संगीत, आत्म रक्षा आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर की  संचालन एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में किशन लाल सालवी लक्ष्मण सिंह चौहान,प्रेम शंकर सालवी,जय कुमार गांधी, योगेश कुमार पालीवाल, चंचल गोयल,शौभना भटनागर, विशाल गुप्ता और शुभम नामा आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित की गई निबंध भाषण पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों से सम्मानित किया गया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments