सीकर में वकील द्वारा आत्महत्या करने पर अधिवक्ताओं ने रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश के सीकर जिले के खंडेला में कल एक वकील द्वारा आत्मदाह करने के मामले को लेकर दी बार एसोसिएशन चौमूं के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने थाने के सामने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने थाने के सामने टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। उधर सड़क जाम के चलते पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे मार्गो से डायवर्ट किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

अधिवक्ताओं ने दी बार एसोसिएशन चौमूं के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी सीमा खेतान को मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि खंडेला में अधिवक्ता द्वारा उपखण्ड अधिकारी व थानाधिकारी की यातनाओ से तंग आकर न्यायालय परिसर में ही आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई। यह आत्महत्या नहीं है बल्कि भ्रष्टाचारियों द्वारा अधिवक्ता की निर्मम हत्या की गई है।

दी बार एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय में इस मामले को लेकर भारी रोष व्याप्त है तथा विरोध स्वरूप आज न्यायिक कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया है।

ज्ञापन में उन्होंने उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी को स्थाई रूप से निलंबित करने तथा मृतक अधिवक्ता के परिवार को मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments