मोदी जी के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को पूर्ण समर्पित- रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पिछले 8 साल सुशासन को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी सतवीर यादव के साथ सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। 

विधायक रामलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए पूर्ण समर्पित रहे। नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि जनधन खाता योजना से गरीब लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया और लोगों के शून्य पर खाते खोले गये। कोविड के दौरान संपूर्ण लॉकडाउन में रुपयों का लेन देन जारी रहा और लोगों को बैंकिंग सिस्टम का लाभ मिला। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया और माताओ- बहनों को चुल्ले के धुए से मुक्ति दिलाई गई। देश में प्रत्येक घर को नल से जोड़ने के लिए जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत राजस्थान को भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन कांग्रेस सरकार में स्थानीय अधिकारियों द्वारा इस योजना को सिर्फ पलीता लगाने का काम किया गया। अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थानों से पेयजल के स्रोत लिए गए, जहां पानी की एक बूंद भी नहीं है और सरकार की इस योजना में करोड़ों रुपए की बर्बादी करने का काम अधिकारियो द्वारा किया गया। 


देश के अंदर आई कोविड महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने देशवासियों को कोविड से बचाने का काम किया और भारत सरकार द्वारा कोविड के दौरान मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट, बेड आदि की सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई गई। साथ ही कोविड के दौरान टीकाकरण योजना की शुरुआत भी की गई। देश में पहले जब कोई महामारी आती थी तो उस महामारी का टीका बनाने में कई वर्ष लग जाते थे लेकिन मोदी जी सरकार में कोविड के दौरान ही दो वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया और कोविड के टीको को लेकर विपक्ष द्वारा माहौल खराब करने का काम किया गया, लेकिन मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड महामारी की फ्री वैक्सीन उपलब्ध करवाने का काम किया और देश को कोविड महामारी से बचाने का काम किया। मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन राहत द्वारा युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को सकुशल निकाला गया। भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया। जिससे देश में आतंकी घटनाओं में कमी आई। 

इसके अलावा राम मंदिर निर्माण शुरू कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान किया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का नवीनीकरण किया गया, अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत में एकीकृत किया, नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर पड़ोसी देशों में रह रहे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को राहत पहुंचाई, ट्रिपल तलाक की प्रथा को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को राहत पहुंचाई, पूरे देश में सड़कों का जाल बिठाने का काम किया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति में 208% की बढ़ोतरी हुई, 2013-14 में 12 किलोमीटर प्रति दिन से आज 37 किलोमीटर प्रतिदिन पर पहुंच गई है। 80 नए हवाई अड्डे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.82 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 37.52 करोड़ आवेदनों को बीमाकृत किया गया। डीएपी खाद पर सब्सिडी 1200 रुपये प्रति बोरी की गई। एमएसपी पर रबी और खरीफ की फसल की रिकॉर्ड खरीद रखी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 2.3 करोड़ आवास स्वीकृत और शहरों में 1.22 करोड आवास स्वीकृत किए गए। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित जयपुर जिला देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने मोदी जी के 8 वर्षों के कार्यकाल को गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।इसलिए इसे आगे बढ़ाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सब का सम्मान की नीति को लेकर चलती है। इस मौके पर जयपुर जिला देहात उत्तर जिला प्रभारी सत्यवीर यादव ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments