जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) देश भर में तीस हजार से अधिक किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने वाले नरपत सिंह राजपुरोहित एवं नब्बे वर्षीय साइकिल योगी देवी दयाल अग्रवाल का विशेष सम्मान जवाहर कला केंद्र में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल प्रेमियों के अभिनंदन समारोह में किया गया |
कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राज्य के युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, जवाहर कला केंद्र के सहयोग से किया गया| साइकिल रैली कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, राइजिंग राइडर क्लब, राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन, शुभ विचार संस्थान, मानव सेवा संस्थान, नेहरू युवा केंद्र जयपुर के युवा/युवती मंडल के युवाओं ने भाग लिया |
कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश ठकराल ने बतौर मुख्य अतिथि साइकिल प्रेमियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि साइकिल बीमारियों को भगाकर जीवन को पटरी पर लाने का कार्य कर रही है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भुवनेश जैन ने कहा कि साइकिल जीवन का हिस्सा बने जो स्वास्थ्य और प्रकृति संरक्षण के लिए जरूरी है |
नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक पवन अमरावत ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में छः हजार से अधिक साइकिल प्रेमियों ने करीब 38 हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल दिवस पर की | समारोह को राज्य युवा बोर्ड के कैलाश पहाड़िया, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एस. पी. भटनागर, नेहरू युवा केंद्र संगठन के पूर्व शासी निकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद सेन, उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व उपनिदेशक महेश कुमार शर्मा, के.सी. मीणा ए.सी.एफ., शुभ विचार संस्थान के जितेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया |
अभिनंदन समारोह में सौ से अधिक साइकिल प्रेमियों को मेडल प्रदान करके सम्मानित किया | सम्मानित होने वालों में 90 वर्षीय साइकिल योगी देवी दयाल अग्रवाल नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं, वही नरपत सिंह राजपुरोहित ने पूरे देश भर की साइकिल यात्रा करके जल एवं पौधारोपण जन जागरण का कार्य किया | अभिनंदन समारोह से पहले जवाहर सर्किल पत्रिका गेट से जवाहर कला केंद्र तक सौ से अधिक साइकिल प्रेमियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली में हिस्सा लिया |
नेहरू युवा केंद्र संगठन के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भुवनेश जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | रैली में साइकिल प्रेमियों के जत्थे के साथ राजस्थान सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश ठकराल, पत्र सूचना कार्यालय की अतिरिक्त महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड, नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक पवन अमरावत ने भी साइकिल रैली में सम्मिलित होकर साइकिल चलाई | कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व उपनिदेशक महेश कुमार शर्मा ने किया |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004









0 Comments