जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का केस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश की राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया- रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। फिर मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। बोला- वो उसकी पत्नी बन चुकी है। जल्दी शादी कर लेगा। इसके बाद दोनों हनीमून पर चले गए। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया। आखिर परेशान होकर पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबरी FIR दर्ज कर सवाई माधोपुर SP को भेज दी है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रोहित जोशी से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों की बात होने लगी। मिलने-जुलने लगे। इसके बाद रोहित 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर रोहित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। रोहित ने पीड़िता के बेसुध होने पर उसके न्यूड वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए।

20 अप्रैल 2021 को आरोपी पीड़िता को दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। कहा- वह उसकी पत्नी बन चुकी है। जल्द शादी का रिसेप्शन करने वाला हूं। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। बोला- यह हमारा हनीमून है। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

दोनों में जमकर मारपीट हुई। 12 अगस्त को रोहित ने पीड़िता को दोस्त अजय यादव के कार्यालय बुलाया। फिर पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोपी ने युवती का अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद 3-4 सितम्बर को रोहित ने दिल्ली में होटल सम्राट में भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 17 अप्रैल 2022 को फिर से उसके साथ रेप किया।

दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि रोहित जोशी अपने पिता के मंत्री होने की धमकी देता है। बताता है कि बदमाश और माफियाओं के साथ उनके सम्पर्क है। वह पुलिस से नहीं डरते। वह उसका हाल भंवरी देवी जैसा भी कर सकते हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ेगा। पीड़िता ने इन बातों का जिक्र अपनी FIR में किया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसने नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। राजस्थान में ये लोग उसकी शिकायत दर्ज भी नहीं होने देते। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबरी FIR दर्ज कर सवाई माधोपुर SP को भेज दी है। क्योंकि सबसे पहले युवती के साथ 8 जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर में ही रेप हुआ था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहित यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है। फिलहाल पीसीसी का मेंबर है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहा है। हालाँकि पूरी सच्चाई तो पुलिस जाँच में ही सामने आ पाएगी|


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments