KGF-2 और RRR से भारतीय सिनेमा सम्पन्नता की ओर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) तीन घंटे की फिल्म में यदि 30 बार रोंगटे खड़े हो जाएं, तो लगता है कि निर्देशक ने फिल्म नहीं, इतिहास बनाया है। फिल्म देखते समय आदमी सोचने लगता है कि निर्देशक ने भारतीय इतिहास का कितना गहन अध्ययन किया है। अगर भव्यता की बात करें तो आर आर आर और केजीएफ-2 भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे भव्य फिल्म बाहुबली ओर 'मुगलेआजम' को बहुत पीछे छोड़ देती है। तीन घंटे की फिल्म देखते समय आप तीन सेकेण्ड के लिए भी परदे से आँख नही हटा सकते।

 उदयवीर सिंह यादव

फिल्में प्रारम्भ में ही दर्शकों को ऐसा बांध देती है कि वे पल भर के लिए भी परदे से नजर नही हटा पाते। नायक के रण कौशल को देख कर आपके मुंह से अनायास ही निकल पड़ता है- वाह! यही था हमारा इतिहास। ऐसे ही रहे होंगे समुद्रगुप्त, स्कन्दगुप्त, ऐसे ही रहे होंगे प्रताप और शिवा, ऐसा ही रहा होगा बाजीराव।  शौर्य आपको झूमने पर विवश कर देता है।


    

युगों बाद भारतीय सिनेमा अन्तरराष्ट्रीय सिनेमा को चुनौती देते दिख रहा है। यश के रूप में फिल्मोद्योग को एक ऐसा नायक मिला है जो सचमुच महानायक लगता है,  प्रशान्त नील और राजमौली तो भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मकार साबित हो ही चुके हैं। 

आर आर आर और केजीएफ-2 दोंनो फिल्में एक हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है | आप समय निकाल कर बड़े परदे पर यह फिल्में देखने जायेंगे तो टेक्नोलॉजी और वि एफ एक्स का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।

लेखक :- उदयवीर सिंह यादव

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments