बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक रामलाल शर्मा ने किया ईटावा भोपजी से शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण युवा कल्याण संस्था चौमूँ के तत्वाधान में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम इटावा भोपजी में विधायक रामलाल शर्मा ने किया। 

ग्राम ईटावा भोपजी के बूथ न 37, 38, 39, 40, 41 एवं 42 की टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबले खेले गए और फाइनल मुकाबले में बूथ नंबर 40 की टीम विजेता रही। कार्यक्रम से पहले विधायक रामलाल शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और खिलाड़ियों को ड्रेस कोड उपलब्ध करवाया। 

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र चौमू की सभी 226 बूथों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी और फाइनल जीतने वाली टीम को 51000 रुपए और हवाई यात्रा करवाई जाएगी। इसके लिए मंडल वार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि 18 साल से 25 साल के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी 226 बूथों की एक एक टीम बनाकर पहले ग्राम पंचायत स्तर पर मैच करवाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक टीम चुनी जाएगी तत्पश्चात विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के बीच फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मोहन बराला भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर बिरानियां, रामधन गुर्जर, ओमप्रकाश बुनकर, भरत गुर्जर, अजय पलसानिया, ओमप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश पर्सवाल, सांवर रोलनिया सहित कई युवा खिलाड़ी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments