2 साल पहले बड़ी बहन से गैंगरेप, अब छोटी बहन को भी बनाया हवस का शिकार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नागौर (संस्कार सृजन) नागौर जिले के डीडवाना थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 3 आरोपियों ने बड़ी बहन से लगातार 2 साल तक गैंगरेप किया तो वहीं एक आरोपी ने 6 महीने पहले मौका पाकर छोटी बहन का भी रेप कर दिया। आरोपियों ने दोनों बहनों के वीडियो भी बनाए थे। इसी के दम पर लगातार उनकी आबरू लूटी जा रही थी। बड़ी बहन 19 साल की है तो छोटी बहन 17 साल की है। घटना के समय दोनों ही नाबालिग थी।

आरोपी बड़ी बहन को डरा धमकाकर नींद की गोलियां भी देते थे, जिन्हें वो रोजाना उसके परिजनों को खाने में मिलाकर खिलाने के लिए मजबूर करते। इसके बाद उसे घर से बाहर बुलाते और बारी-बारी रेप करते। हाल ही में परिजनों के सामने ये पूरा मामला खुल गया। जब पीड़िता बहनों से पूछताछ हुई तो उन्होंने आप बीती बता दी। उनकी आप बीती सुन परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार देर रात पिता आने तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में गैंगरेप और रेप के दो मामले दर्ज करवाए है। डीडवाना CO गोमाराम जाट मामले की जांच कर रहे हैं।

डीडवाना CO गोमाराम जाट ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपनी 19 साल की बड़ी बेटी को दो साल तक अश्लील वीडियो के सहारे डरा-धमका कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं नामजद 3 आरोपियों में से एक आरोपी के खिलाफ अपनी 17 साल की छोटी बेटी से भी रेप का मामला अलग से दर्ज कराया है। दोनों ही मामले पोक्सो एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़िताओं के मेडिकल करवा दिए गए है।

डीडवाना CO गोमाराम जाट ने बताया कि तीनों नामजद आरोपी पीड़िताओं के पड़ोसी ही हैं और खेती व पानी सप्लाई जैसे काम से जुड़े हुए हैं। पीड़िता बड़ी बहन ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं छोटी बहन अभी नौवीं में है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments