भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविंदगढ़ मे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया | जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने मिलकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली |

खांडल समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा मे बच्चे, बुजर्ग व नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भजनों पर नृत्य भी किया |

युवा गौड़ विप्र समाज के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि जगह- जगह सर्व समाज के द्वारा आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, पानी की व्यवस्था की गई | शोभायात्रा के दौरान सर्व समाज व मुस्लिम समाज ने भी पुष्प वर्षा करके भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत किया | कार्यक्रम की व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा |

सर्व ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन बड़ी गुवाड़ी के परशुराम चौक मे भोजन प्रसादी के साथ किया गया |

शोभायात्रा में विधायक राम लाल शर्मा, रालोपा प्रदेश महामंत्री छूटन यादव, नगर पालिका चैयरमेन विष्णु कुमार सैनी  ने भी शिरकत की |

इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, गौड़ विप्र समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, खांडल विप्र समाज के मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश बोहरा , युवा गौड़ विप्र समाज के उपाध्यक्ष हेमेश शर्मा, महामंत्री महेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, संगठन मंत्री राकेश शर्मा, विष्णु शर्मा, सुनील शर्मा व समस्त कार्य कारिणी सदस्य उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments