पत्रकारों पर हमले की निष्पक्ष जाँच और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पत्रकारों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने की घटना को लेकर चौमूं की पत्रकार संस्था के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी सीमा खेतान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा है |

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में आए दिन पत्रकारों पर सुनियोजित ढंग से माफियाओं द्वारा जानलेवा हमलों की घटनाएं सामने आती रहती है | 3 दिन पूर्व ही कालवाड़ में पत्रकारों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया | पत्रकार संस्था इसकी घोर निंदा करती है |

कांग्रेस के घोषणा पत्र में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा अधिनियम की घोषणा की गई थी, लेकिन 3 साल गुजर जाने के बाद भी इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया है, जबकि पत्रकारों पर निरंतर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही है |

ज्ञापन में पत्रकार संस्था ने जानलेवा हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, हमले की त्वरित निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और महाराष्ट्र की तर्ज पर जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाकर लागू करने की मांग की गई,ताकि पत्रकार निष्पक्षता से पत्रकारिता कर सके |

गौरतलब है कि तीन दिन पहले कालवाड़ में पत्रकार रामनिवास मंडोलिया,विवेक सिंह जादौन और कमल देगडा पर जानलेवा हमला कर दिया गया था | सभी का उपचार एक नीजि हॉस्पिटल में चल रहा है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments