जन आक्रोश सभा को लेकर विधायक शर्मा ने किया गाँवो का दौरा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी चौमूँ के बांसा मंडल में ग्राम पंचायत वार शुक्रवार को विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।  जन आक्रोश सभा की तेयारियों के तहत आज ग्राम पंचायत जैतपरा, अनन्तपुरा, मोरिजा, चीथवाड़ी, फतेहपुरा,  कुशलपुरा, विजयसिंहपुरा और जाटावाली पंचायतो के 20 स्थानों पर कार्यकर्ता की मीटिंग ली |

सभी कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि 20 जून को चौमूं जन आक्रोश सभा मे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे और प्रदेश की निरंकुश, तानाशाह और तुष्टिकरण वाली गहलोत सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें । जन आक्रोश सभा के लिए पहुँचे विधायक रामलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। 

गौरतलब है कि 20 जून को विधायक रामलाल शर्मा का जन्मदिन भी है और 20 जून को जन्मदिन को बिना उत्साह के मनाने के बजाय कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश सभा करके मनाने का निर्णय किया गया है। इस दौरान भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा साथ रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments