Hanuman Jayanti 2022 : हनुमान जी की पूजा में इन नियमों का करें पालन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हनुमान जयंती इस बार 16 अप्रैल शनिवार को मनाई जा रही हैं। हिन्दु पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती का पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। कलिकाल में श्री हनुमान जी की आराधना शीघ्र ही कामना पूर्ति करती है ।हनुमान जी की पूजा में खास ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा में छोटी से छोटी बात का विशेष ध्यान ऱखना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य बता रहे हैं  उन बातों के बारे में जो हनुमानजी की पूजा में खास ध्यान रखनी चाहिए। ये तो सभी जानते हैं कि बजरंग बली ब्रह्मचारी और महायोगी हैं। इसलिए इनकी पूजा में वस्त्र, शरीर और यहां तक विचार तक में भी ब्रह्मचार्य का पालन होना चाहिए। इसलिए इस बात का हनुमान जी की पूजा में खास ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही इनके प्रसाद की शुद्धता, नियम -संयम का विशेष ध्यान रखना होता है। 

आइए जानें हनुमान जी की पूजा में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

1.इनकी पूजा करने वाले व्यक्ति को खास तौर पर स्नान करके, शुद्ध वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा संयम और विचार तक शुद्धि इनकी पूजा में बहुत खास होती है। हनुमान जी का प्रसाद या व्रती का खाना बनाने वाली महिलाएं भी इस बात का खास ध्यान रखें कि वो किसी भी तरह से अशुद्ध न हों।

2.इनकी पूजा में मास और मदिरा तो इनका अनादर करने के समान है। इसलिए इनकी पूजा में ऐसा कोई व्यक्ति शामिल न हो, जिसने मंदिरा पान किया हो या मास खाया हो। इनके व्रत में शुद्ध सात्विक भोजन ही किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य

3. नमक का इश्तेमाल न करें: हनुमान जी की पूजा में नमक का इस्तेमाल भलकर भी न करें। इनके व्रत में और पूजा में खासतौर पर मीठा ही अर्पित किया जाता है और मीठा ही खाया जाता है। खासकर इन्हें बूंदी का प्रसाद बहुत प्रिय है। 

4. मूर्तियों को स्पर्श: हनुमान जी सीता माता की तरह हर स्त्री को माता मानते हैं। इसलिए इनकी मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। 
5.अगर हनुमान जी का कोई अनुष्ठान जैसे सुंदरकांड आदि कराना चाहते हैं तो शनिवार और मंगलवार का दिन चुनें। इस दिन इनकी पूजा खास फलदायी होती है। 

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के पंचमुखी अवतार की पूजा करने का भी विधान है। इनकी पूजा बहुत ही लाभकारी होती है। पंचमुखी हनुमान जी की पूजा हनुमान जयंती या फिर किसी भी मंगलवार के दिन की जा सकती है। 

कैसे करें हनुमान जी की पूजा :- 
हनुमान जयंती के दिन दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठें। अपने सामने लाल कपड़े पर पंचमुखी बजरंग यंत्र स्थापित कर उसकी पूजा चमेली के इत्र, सिंदूर, लाल फूल से करें और लड्डू व फल अर्पित करें। पूजन के बाद तेल का दीपक जलाएं और सुगंधित धूप जला कर मूंगे की माला से इस मंत्र- ‘ऊं हुं हुं हसौं हस्फ्रें हुं हुं हनुमते नम:।' का आठ दिन तक 21 माला जप करें। अंतिम दिन इसी मंत्र की 108 आहुतियां गाय के शुद्ध घी की अग्नि में देकर अनुष्ठान पूर्ण करें। इस साधना में ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें, भूमि पर सोएं। जो भी प्रसाद चढ़ाएं, वह गाय के शुद्ध घी में शुद्धता से बना हो।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments