तांत्रिक ने किया मां से रेप और नाबालिग बेटी से अश्लीलता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) जोधपुर में तांत्रिक और उसके साथी ने मिलकर महिला से रेप किया। इतना ही नहीं महिला ने अपनी समस्या बताई तो घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़, अश्लीलता की। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद तांत्रिक अश्लील फोटो और वीडियो शेयर कर उसकी बेटी को भी परेशान करने लगा।

प्रतीकात्मक चित्र 
मामला शहर के माता का थान थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला(35) अपने पति से अलग रहती है। उसकी एक 12 साल की बेटी है। घर-परिवार के मसले को लेकर वह परेशान रह रही थी। दो महीने पहले किसी ने फलौदी के दो तांत्रिकों के बारे में बताया। इस पर महिला जनवरी महीने में फलौदी के मेदाराम व चंपा राम के कॉन्टैक्ट में आई। इस दौरान इन दोनों महिला से रेप किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।

पीड़िता ने बताया कि 24 मार्च को मेदाराम व चंपाराम दोनों उसके घर आए। दोनों दावा करने लगे कि वह सारी समस्या दूर कर देंगे। महिला ने बताया कि पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम उसे भस्म खिलाई गई। 4 घंटे बाद जब उसे होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। तांत्रिक और उसका साथी भी आपत्तिजनक स्थिति में थे।

महिला ने बताया कि दोनों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। वीडियो शेयर करने की धमकी देने लगे। 12 साल की नाबालिग बेटी से भी अश्लील हरकतें कीं। महिला ने बताया कि दोनों ने बेटी के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़खानी की। इस घटना के बारे में महिला ने संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments