जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन)  जैन विश्वभारती संस्थान में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता हिमांशु गोविल को पत्र दिया गया है। यह पत्र गोविल को सौंपत हुए विश्वविद्यालय के कुलपति बच्छराज दूगड़ ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में 1000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत रहते हैं। यहां के होस्टल में 200 से अधिक छात्राएं निवास करती हैं। स्टाफ क्वार्टर्स में 30 से अधिक स्टाफ सदस्य अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। 

विश्वविद्यालय के अधीन आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल काॅलेज एंड होस्पिटल आफ नेचुरोपैथी एंड योग शुरू किया जाने वाला है। इन सभी स्थानों पर पानी की सप्लाई के लिए कनेक्शनों से अपर्याप्त पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे यहां के रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय से यहां इन सभी स्थानों पर पानी की किल्लत की समस्या बनी हुई है, जिसका समाधान समय रहते करके राहत देने की आवश्यकता है।

 गोविल ने विश्वविद्यालय के सभी बताए गये स्थानों का निरीक्षण करके समस्या को समझा और समस्या के समाधान का भरोसा दिलवाया। अधीक्षण अभियंता हिमांशु गोविल व अधिशाषी अभियंता जालेन्द्र कुमार चारण दोनों अपने लाडनूं दौरे पर आए हुए थे। पत्र देते समय कुलपति बच्छराज दूगड़ के साथ नलिन के. शास्त्री, आनन्द प्रकाश त्रिपाठी आदि भी थे |



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.