कुरूतियों को मिटाने के लिए लाड़ो की घोडी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शनिवार को डॉ. मनीषा टोडावता की शादी शाहपुरा निवासी डॉ. आदित्य पलसानिया के साथ होने वाली है, ऐसे में परिवारजनों ने मनीषा को घोडी पर बैठाकर बिंदोरी निकाली |


जानकारी के अनुसार मनीषा के पिता कजोडमल टोडावता वर्तमान में पशुधन अधिकारी है तथा ताऊ मदन टोडावता ग्राम अतंपुरा के सरपंच है | कजोडमल के दो बेटियां हैं, जो पिता की तरह कुछ बनना भी चाहती थी और ताऊ मदन टोडावता की तरह समाज सेवा में भी अपना योगदान देना चाहती थी | ऐसे में दोनों बेटियों ने चिकित्सा को अपना लक्ष्य बनाया और आज बडी बेटी एमबीबीएस पूरी कर अपनी सेवा दे रही है तो दूसरी ओर छोटी बेटी एमबीबीएस की पढाई कर रही है |

चौमूं उपखंड में रहने वाली डॉ. मनीषा की शादी शाहपुरा निवासी प्रदीप कुमार पलसानिया के बेटे डॉ. आदित्य पलसानिया से शनिवार को होने जा रही है | प्रदीप पलसानिया वर्तमान में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री विशवेन्द्र सिंह के निजी सचिव है तथा डॉ. आदित्य सीकर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवा दे रहे हैं |

रिपोर्ट :- कमलेश शर्मा 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments