पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता- रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 42वाँ स्थापना दिवस विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी के महापुरुषों को याद करते हुए उनको नमन किया तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से परिचय करवाया। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेते हुए प्रतिदिन 1 घन्टा पार्टी की सेवा में समर्पित करना चाहिए। कार्यकर्ता चाहे कितने ही बड़े पदों पर क्यों ना पहुँच जाए परन्तु उसे सर्वप्रथम अपने बूथ और शक्ति केंद्र को हमेशा मजबूत बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों को  पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करने की जिम्मेदारी सौंपी तथा इस को जिम्मेदारी लेने वाले कार्यकर्ताओं के साथ साथ पदाधिकारियो को भी कार्य मे पूर्ण सहयोग करने की बात कही। 

इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, पवन चोपड़ा, त्रिलोक लोछिब, नानूराम सैनी, बंशीधर मंडल, राजेश चोपड़ा, मुकेश चोपड़ा, घासीराम कोठोत्या, महेश यादव, गोपाल डेनवाल, भंवर देवंदा, जगदीश यादव, प्रतिभा शर्मा, रफीक नागोरी, नानूराम पिपलोदा, ओमप्रकाश खाती, जोधाराम यादव, बाबूलाल नगलिया, श्यामसुंदर, राधेश्याम बुनकर, सुरेश बगवाडीया, महेश सेरावत, मोहन यादव, शंकर रेगर, सुरेश जांगिड़, प्रहलाद सेरावत, ओकार सेरावत सहित कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments