देवथला में जैविक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत देवथला में जैविक खेती के पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | स्विडिस सोसायटी फॉर नेचर कंजर्वेशन कंजूमर यूनिट ट्रस्ट सोसाइटी कट्स जयपुर के आर्थिक सहयोग एवं मार्गदर्शन से अवेयरनेस ट्रेनिंग एंड मोटिवेशन फॉर एक्शन (आत्मा)संस्थान जगमालपुरा के द्वारा ग्राम पंचायत देवथला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया |

कार्यशाला में कट्स जयपुर से निमिषा शर्मा, आत्मा संस्थान से विनोद कुमार शर्मा ने सभी किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी और जीवामृत वर्मी कंपोस्ट नियंत्रित आदि के बारे में जानकारी दी | निमिषा शर्मा ने किसानों को जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी एवं रसायनी खेती के दुष्परिणाम भी बताएं और कट्स जयपुर राजस्थान के 12 जिलों में जैविक खेती पर कार्य कर रहा है | निमिषा ने हर एक जिले मैं एक मॉडल गांव बनाने के बारे में भी जानकारी दी |

कार्यशाला में गोविंदगढ़ ब्लॉक से पूर्व AAO करण सिंह, डॉक्टर बृजमोहन, वैशाली देवी ,प्रधानाध्यापक पुष्पा डीग्रवाल, किसान संघ से जगदीश ,  विनोद कुमार, रामेश्वर सहित अनेक किसान मौजूद रहे | कार्यशाला में 70 से 80 किसानों ने भाग लिया | कार्यशाला के अंत में विनोद कुमार शर्मा ने सभी किसान भाइयों का धन्यवाद देते हुए कार्यशाला का समापन किया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments