आप का होगा संगठन विस्तार, ईमानदार और कर्मठ लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) संगठन विस्तार और राजस्थान में चुनावी तैयारियों के साथ आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकर्ता संवाद यात्रा उदयपुर पहुंची। कार्यकर्ता संवाद यात्रा के यहां पहुंचने पर आम आदमी पार्टी जिला उदयपुर की ओर से चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यहां पहुंचने पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी और दिल्ली द्वारका के विधायक विनय मिश्रा ने निर्धारित कार्यक्रमानुसार उदयपुर संभाग के नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके साथ ही बहुत बड़ी तादाद में नए लोगों ने विनय मिश्रा से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की ईच्छा व्यक्त की।

चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होनें पत्रकारों को बताया कि उदयपुर संभाग में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ,भ्रष्टाचार,महंगाई, महिला सुरक्षा की मूल समस्याओं से निपटने के अलावा संभाग स्तर पर चल रही अन्य ऐसी समस्यां एवं योजनाएं जिनका निराकरण पिछली सरकारें 38 सालों में भी नहीं कर पाई जिनमें उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, पत्रकारों की वर्षों से लम्बित समस्याओं का निराकरण, ई मित्र संचालकों की समस्याओं का समाधान, आयड़ नदी सौन्दर्यकरण संविदाकर्मियों को नियमित करना जैसे गंभीर मुद्दे शामिल है। सरकार बनने पर पुरजोर कोशिश उन पर काम किया जाएगा।


मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उदयपुर संभाग में राजसमन्द ,डूंगरपुर, चितौडगढ़ ,बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ ,उदयपुर जिले आते हैं जिनमें स्थानीय समस्याओं का आकलन कर बृहद् स्तर पर दिल्ली मॉडल की तरह ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। राज्य की जनता को समस्या से जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाएगी। पर्यटन विकास और पानी की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा। बलात्कारियों पर शिकंजा कसा जाएगा पुलिस की सख्ती को मजबूत कर अपराधों पर अकुश लगाने का काम आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से करेंगी। इन सभी कार्यों को करने के लिए संभाग में संगठन विस्तार के समय ईमानदार और कर्मठ लोगों को उचित और सही जिम्मेदारी दी जाएंगी।

राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में दोनों पार्टिया आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली ईमानदार छवि और नीतियों से डरी हुई है। कांगेस सत्ता को बचाने एवं भाजपा सत्ता पाने के सपने में खोई हुई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी असली विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज बनेगी और उसके दुख दर्द और पीड़ा को कम करने का जरिया बनेगी। राजस्थान की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की सरकारें देख चुकी है। जनता के सामने कोई विकल्प नहीं होने से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को इस उम्मीद से जीताती रही कि शायद अबकी बार कोई अच्छा निर्णय हो। लेकिन दुर्भाग्य है कि राजस्थान की जनता हर बार ठगा सा महसूस करती है।

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बिजली शिक्षा स्वास्थय कानून व्यवस्था रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और किसानों के हित में शानदार काम हुए है उससे जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा है। राजस्थान की जनता भी अब दिल्ली और पंजाब जैसी सरकार के लिए एक बार आम आदमी पार्टी को जिताने का मन बना चुकी है। इसलिए आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी जगह बना रही है।

अगले साल विधानसभा चुनाव है और आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार को खत्म करना, पारदर्शी शासन उपलब्ध कराना, शिक्षा स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सुधार महंगाई और बेरोजगारी को रोकने के लिए स्थानीय उद्योग धंधों तथा व्यापार का विकास, किसानों को उनकी उपज का पूरा पूरा लाभ दिलाना जैसे मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ेंगे हमारा फोकस स्थानीय मुद्दों पर भी रहेगा स्थानीय मूद्दों की अलग से रणनीति और कार्य योजना बनाई जाएगी।

इससे पूर्व विनय मिश्रा का प्रतापनगर चौराहे पर आम आदमी पार्टी के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें एवं उनके 20 सदस्यीय लवाजमें को रैली के रूप में सभा स्थल चेतक सर्कल भण्डारी दर्शक मण्डप के प्रथम मंजिल के सभागार लाया गया। रैली का पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने जगह-जगह फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया | जहा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं संभाग के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच विधायक मिश्रा ने पार्टी एवं पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के उदयपुर चित्तौड़गढ़ राजसमन्द डूंगरपुर प्रतापगढ़ बांसवाड़ा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विधायक एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा का स्वागत किया। इसमें संगठन एवं पदाधिकारी को मजबूत करने एवं एक-एक कार्यकर्ता की समस्या को सुन कर समाधान बताया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनय मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़कर उसको विधानसभा में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान की 200 विधानसभा में 800 मीटिंग का टारगेट रखा गया है। पार्टी की मजबूती के लिए सर्कल इंचार्ज बनाएं जाएंगे। इससे पूर्व वालिन्टियर को जोड़ा जाएगा जिसमें सक्रिय और पार्ट कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाई जाएगी। इस अवसर पर उदयुपर संभाग के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments