भूलकर भी इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) हिंदू धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने का दोगुना फल मिलता है। ज्योतिष और वास्तु के लिहाज से भी तुलसी काफी जरूरी पौधा माना जाता है जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि दिलाने के साथ स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है।

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आने वाला पौधा माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है। वहीं वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया तो पूरे परिवार के लिए संकट खड़ा कर सकता है। क्योंकि गलत दिशा में रखा तुलसी का पौधा पूरे घर में निगेटिव एनर्जी फैला देता है। जिसके कारण शारीरिक के साथ-साथ आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता है। जानिए तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना है शुभ और किस दिशा में नहीं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपके घर में पूर्व दिशा की ओर जगह नहीं है तो उत्तर या फिर  उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है।

इस दिशा की ओर ना लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा पूजा जाता है। इसलिए इसे घर की दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से फायदा की बजाय भारी नुकसान होता है।

तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

1. कई लोग तुलसी का पौधा घर की छत पर रख लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार छत में तुलसी का पौधा रखना अशुभ माना जाता है |

2. तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके बदले चाहे तो केला का पेड़ लगा सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु साक्षात निवास करते हैं।

3.रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के साथ पूजा नहीं की जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की मनाही है।


नोट :- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments