जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) किसी ने सच ही कहा है कि होनी को कोई नहीं टाल सकता, वह तो होकर ही रहती है | बचपन में जिस स्कूल में पढ़ाई की उसी स्कूल में यह बालक चीफ गेस्ट बनकर पहुंच गया |
जी हां हम बात कर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य की जिन्होंने बचपन में पुरोहितों का मोहल्ला स्थित "इन्द्रेश बाल निकेतन स्कूल" में कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी | उसी स्कूल में आज वार्षिकोत्सव के अवसर पर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे |
इस दौरान पंडित रविंद्र आचार्य ने अपने गुरुओं को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया | गुरु ने भी गर्व से कहा की हमें फक्र है कि हमारा पढ़ाया हुआ बालक आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और अपनी सटीक भविष्यवाणियों से लोगों को एक नई राह दिखाने का काम कर रहा है |
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया | आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया,साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किए |
इसके बाद स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर सबका मन मोह लिया | अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों और बच्चों को सम्मानित किया गया |
इस दौरान वैद्य महेश शर्मा, कैलाश तिवाडी, हजारी लाल शर्मा, लालचंद जाट, सत्य प्रकाश पारीक ,श्याम किरण शर्मा,पंडित अमित आचार्य आदि लोग भी मौजूद रहे | विडियो से देखें पूरी खबर .........!!!
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments