सैनी समाज छात्रावास की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व होली मिलन समारोह संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) सैनी समाज छात्रावास के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व होली मिलन समारोह का कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज छात्रावास गणेशपुरा, दौसा पर आयोजित किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी व अध्यक्षता छोटूराम सैनी पूर्व अध्यक्ष छात्रावास ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गिर्राज प्रसाद सैनी जिलाध्यक्ष सैनी समाज दौसा, सचिन सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष सवाईमाधोपुर, कैलाश सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष दौसा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का छात्रावास समिति द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। 

छात्रावास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर गिरधारी लाल सैनी एवं सचिव पद पर रंगलाल सैनी को जिला प्रमुख हीरालाल सैनी द्वारा शपथ दिलाई गई।  सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रावास के लिए नए आयाम स्थापित कर विकास के कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में छात्रावास के भामाशाहों, विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों, संरक्षक मण्डल के सदस्यों व कार्यकारिणी के सदस्यों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।


सवाईमाधोपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही छात्रावास में प्रस्तावित माँ सावित्री बाई फुले पुस्तकालय में बच्चों को बैठने के लिए 65 कुर्सियां देने की घोषणा की। सैनी समाज दौसा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सैनी ने समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़कर समाज को एक मंच पर बैठने की बात कही। सैनी समाज दौसा के जिलाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी ने समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। 

जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने छात्रावास पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करें।  छात्रावास के विकास कार्य मे किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो मैं तन-मन-धन से तत्पर रहूँगा। लल्लू प्रसाद सैनी गुरुजी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी का आभार प्रकट किया।  

कार्यक्रम में एडवोकेट भावना सैनी, भागचन्द टांकडा, ओमप्रकाश सैनी सरपंच, गोविन्द नारायण सैनी, एडवोकेट अनिल सैनी, शिवचरण सैनी, शंकर लाल सैनी, कन्हैया लाल सैनी, मिन्टू राम सैनी, रामजीलाल सैनी, ममता सैनी जिला परिषद सदस्य, चौथीलाल सैनी, भगवान सहाय सैनी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन कवि कृष्ण कुमार सैनी व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सैनी ने सामूहिक रूप से किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments