विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा में उठाया किसानों के लिए बिजली व्यवस्था का मुद्दा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराने केतु तारांकित प्रश्न के माध्यम से मुद्दा उठाया । उन्होंने प्रश्न के माध्यम से पूछा की वर्ष 2015 से 2021 के मध्य प्रदेश में कितने नवीन 33 केवी जीएसएस बनाए गए तथा वर्ष 2019 से 2022 के मध्य कितने 33 केवी जीएसएस पर नए ट्रांसफर लगाए गए। 

इस पर ऊर्जा मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि जनवरी 2015 से फरवरी 2022 तक जयपुर डिस्कॉम में 430, अजमेर डिस्कॉम में 377 और जोधपुर डिस्कॉम में 516 33/11 केवी सब स्टेशन बनाए गए तथा वर्ष 2019 से 2022 के मध्य पूर्व में स्थापित 33 /11 केवी सब स्टेशनों पर जयपुर डिस्कॉम में 246 क्षमता आवर्धन 207 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, अजमेर डिस्कॉम में 92 क्षमता आवर्धन 180 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं जोधपुर डिस्कॉम में 154 क्षमता  आवर्धन 263 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए। 

इसके अलावा विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार द्वारा की गई घोषणा कि प्रदेश में किसानों को दिन के 2 ब्लॉक में बिजली उपलब्ध को लेकर सवाल पूछा। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि बजट घोषणा 2020-21 में प्रदेश के किसानों को चरणबद्ध तरीके से विद्युत तंत्र  सुदृढ़ीकरण कर दिन के 2 ब्लॉक में कृषि कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति किए जाने का प्रावधान किया गया है।


जयपुर जिला द्वितीय चरण में सम्मिलित है एवं वर्तमान वर्ष 2021-22 में जयपुर जिले में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है तथा माह अप्रैल 2022 से दिन के 2 ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति किया जाना लक्षित है। 

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार एक तरफ किसानों को लेकर संवेदनशीलता की बात कहती है तो वही 2 वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों को राहत प्रदान नहीं की गई है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments