जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मलसीसर (संस्कार सृजन) चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी भाषा की फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है और बावळती को जोधपुर में 25 मार्च को होने वाले राजस्थान रत्न फ़िल्म फेयर अवार्ड में नॉमिनेट किया गया है।
इन फिल्मों के निर्माता निर्देशक और लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है और बावळती को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने यू प्रमाण पत्र जारी किया है। फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है वर्ष 2017 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को राजस्थान सरकार ने उत्कृष्ट मानते हुए 3 लाख रुपए का अनुदान भी दिया था।
शेखावत ने कहा कि हालांकि तत्कालीन सरकार ने इस फिल्म की 70 प्रतिशत अनुदान राशि को यह कहकर खुर्द बुर्द कर दिया था कि फिल्म में मंत्री को जेल में डाल दिया है। इस फिल्म में नागेन्द्र सिंह शेखावत, अलीशा सोनी, ज्योति जांगिड, आशीष गोत्तम आशु,गजानंद प्रजापत, कविता पारीक, बबली वशिष्ठ, राज रावल, सफी मोहम्मद कुरेशी, ओम स्वामी, जगदीश सिंह राठौड़, बबली वशिष्ठ, सोनम पाटनी, रोहिताश शेखावत, हुकम सिंह शेखावत, बनवारी लाल शर्मा, सायरसिंह, राज कुमार नायक आदि ने अभिनय किया है।
बावळती फिल्म अगले माह सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में गीतिका डीगवाल, राजकुमार नायक, चंद्रकांता चंद्रेश, सुशील जोशी, पवन तोदी, बीरबल नोखवाल, सरोज बरोड़, आरती, हरि हरनी, बाबूलाल तुनगरिया, अफजल हसन गोरी, अनुष्का पूनिया आदि ने अभिनय किया है। अभी यह फिल्म सरकार द्वारा देय अनुदान की कतार में लगी हुई है। इन दोनों फिल्मों के राजस्थान रत्न फ़िल्म फेयर अवार्ड में नॉमिनेट होने पर फिल्म यूनिट में खुशी की लहर है। शेखावत ने आयोजक ओम साहू का आभार व्यक्त किया है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





1 Comments