होली दहन की पूजा के लिए मिलेगा बस इतना सा समय

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया कि होली का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बाकी है | फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है | आइए जानते हैं होलिका दहन की बिल्कुल सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त......!!!

आचार्य ने बताया कि होलीका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है | शुक्ल पक्ष की अष्टम तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं | हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाता है ,उसके अगले दिन चेत्र माह की प्रतिपदा तिथि के दिन लोग रंगोत्सव मनाते हैं | रंगों के इस उत्सव को उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है | होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है | होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है |

होली दहन की पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय

पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट  तक रहेगी | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट से देर रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा यानी होलिका दहन के लिए करीब 1 घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा | होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्योहार के मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है | होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाए तो उसके दुर्भाग्य और पीड़ा का सामना करना पड़ता है | विडियो से देखें पूरी खबर .......!!  


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments