जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में करीब 50 मरीज लाभान्वित हुए।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल गुर्जर के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर में मरीजों को दंत रोग संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया एवं मुख कैंसर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई | साथ ही धूम्रपान से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
डॉक्टर राहुल गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है | यह अच्छे मुख स्वास्थ्य के लाभों को उजागर करने एवं मुख रोगों के बारे में जागरूकता और मौखिक स्वच्छता के रखरखाव के बारे में बताया जाता है। मुख स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सामान्य स्वास्थ्य | यह आपको मुंह, दांत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह आपकी उपस्थिति को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। ख़राब मुख स्वास्थ्य से न केवल मुख रोग हो सकते हैं। बल्कि हृदय रोग,मधुमेह मेलेटस,स्ट्रोक,सांस की समस्या जैसी प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इस मौके पर नर्सिंगकर्मी कृष्ण कुमार और वासुदेव सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- मनोज सैनी
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments