मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ब्राह्मण महिलाओं ने जताया आभार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महिला प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अरुणा गौड़ के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया और विभिन्न बोर्डो में ब्राह्मणों की नियुक्ति करने और महिला हितैषी बजट प्रस्तुत करने की लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर गौड़ ने प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रस्तुत कर 20 -20 साल से ब्राह्मण समाज की सेवा कर रहीं कांग्रेस से जुड़ी  महिलाओं को जिला व प्रदेश स्तरीय कमेटियों में उचित स्थान देने का आग्रह किया। 

इस पत्र में सन 2023 में राज्य विधान सभा के चुनावों में ब्राह्मण महिलाओं को 10 प्रतिशत टिकिट देने की मांग भी की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों मांगों पर सहृदयता पूर्वक विचार का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में लगभग 35 महिला पदाधिकारी मौजूद रही |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments