राजमंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रामलाल शर्मा ने देखी द कश्मीर फाइल्स फिल्म

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में चौमूँ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में सन 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंगार पर बनी फिल्म दा कश्मीर फाइल्स देखी। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ से 500 कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई गई। 

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को आज तक देश के साथ छुपाया गया। दा कश्मीर फाइल्स फिल्म के माध्यम से सच को सबके सामने लाया गया है तथा तत्कालीन सरकार द्वारा कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को नजरअंदाज किया गया। देश के प्रत्येक व्यक्ति को इस फिल्म को देखना चाहिए। भाजपा सदैव कश्मीर के पीड़ित हिंदुओं के साथ खड़ी है। उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। धारा 370 को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण कदम के लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी का पुनः आभार व्यक्त करता हूँ। 

इस मौके भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा देहात गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधु राम गुर्जर, भाजपा देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, पंचायत समिति प्रधान कमला चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बाबूलाल नंगलिया, ओमप्रकाश दुसाद, भुतेडा सरपंच गौरीशंकर नेतड, सिंगोदखुर्द सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लोछिब, पवन चोपड़ा, कुशलपुरा सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल शर्मा, जयप्रकाश चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments