शहीद दिवस पर चौमूँ में यूथ महाकुंभ का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज शहर के वीर हनुमानजी मार्ग पर स्थित खेल स्टेडियम में शहीद दिवस के उपलक्ष पर यूथ दौड़ महाकुंभ 2022 का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने शिरकत करते हुए युवाओं का हौसला अफजाई की। उन्होंने शहीद दिवस पर शहीदो को नमन किया। 

युवाओं की मांग पर विधायक रामलाल शर्मा द्वारा खेल स्टेडियम में लाइट की सुचारू व्यवस्था करवाई गई तथा जल्द ही स्टेडियम में पीने के पानी का स्थायी समाधान करने की बात कही। कार्यक्रम आयोजक कालाडेरा कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघराज चौधरी ने बताया कि यूथ दौड़ महाकुंभ 2022 में विजेता हरियाणा निवासी अनिल मीणा, दूसरे स्थान पर विक्रम गुर्जर, तृतीय स्थान पर मनीष गुर्जर रहे। विजेताओं को नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर शंकर गोरा, सुरेश गोदारा, परफेक्ट एजुकेशन डायरेक्टर पूरण यादव, गुरुकृपा क्लासेज राजेंद्र गुर्जर, मनीष गढ़वाल, अनिल निठारवाल, राहुल डूडी, कृष्ण घोसल्या, तेजपाल बराला, पारस फाउंडा से राजेंद्र सेपट बतौर अतिथि मौजूद रहे। आयोजन कर्ता टीम से सुभाष, महेंद्र, रोशन, महेंद्र बाजिया, भगत सिंह, मुकेश, सुनील, प्रताप, सुभाष यादव, राज शेरावत, घनश्याम सैनी, गुलशन, रोहित, अनीश, रमेश, पवन, विष्णु, पुष्पेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments