जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लक्षमनगढ / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में शेखावाटी सैनी समाज संस्था जयपुर, सैनी कर्मचारी अधिकारी संस्था जयपुर व महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान राजस्थान की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह व होली स्नेह मिलन समारोह में जाने माने पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल सैनी को सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य व पत्रकारिता में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सैनी गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।
इस अवसर भारतीय प्रशासनिक सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाओं के लिए माल्यार्पण साल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सैनी गौरव के रूप में सम्मानित किया ।
समारोह में सीकर सैनी समाज अध्यक्ष भंवरलाल गार्ड, समाजसेवी व व्यवसायी रामगोपाल राकसिया, आनन्द टांक सीकर झुंझुनूं के पूर्व जिला उप प्रमुख बनवारी लाल सैनी चूरू के एडवोकेट आशाराम सैनी सहित प्रदेश भर के चार दर्जन से अधिक बन्धुओं को सैनी गौरव अलंकरण से सम्मानित किया।
समारोह को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी महेंद्र सिंह खड्गावत, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कनिष्क सैनी, राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी आलोक सैनी, दिलीप सैनी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्यनारायण सैनी, संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट अनुभव चंदेल, महामंत्री पूनम चंद कच्छावा, रामप्रसाद राकसिया, महावीर सैनी, राजूलाल सैनी, सुरेश सैनी आदि ने संबोधित किया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments