माली समाज के सामूहिक विवाह के लिए 21 जोड़ों का हुआ पंजीयन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)  आज माली समाज विकास समिति के तत्वाधान में सैनी समाज सभा भवन चौमू में समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी  की अध्यक्षता में  रामनवमी 10 अप्रैल 2022 को होने वाले  सामूहिक विवाह के लिए आठवां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया ।


महामंत्री घीसालाल सैनी ने बताया कि अब तक कुल 21 विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन किया गया है। अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि 23 मार्च बुधवार 2022 को 10 अप्रैल 2022 के सामूहिक विवाह के लिए प्राप्त 8:15 पर सभा भवन में पीले चावल श्री गणेश पूजन कार्यक्रम होगा । तत्पश्चात सैनी समाज सभा भवन से गणेश जी को पूजने के लिए गाजा बाजा के साथ सैनी समाज के सभी कार्यकर्ताओं सहित प्रस्थान करेंगे। गणेश निमंत्रण पश्चात सैनी समाज सभा भवन प्रांगण पर सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए समाज बंधुओं की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा । 

इस अवसर पर घीसालाल  सैनी महामंत्री, राधेश्याम तवंर कोषाध्यक्ष, प्रभाती लाल शिवनगरिया, रामचंद्र तुदवाल,  कन्हैयालाल पापटवान, हीरालाल पाच्या, प्रभाती लाल ठेकेदार, संतोष कुमार सैनी अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान, अशोक रोलावन, कैलाश चांदोलिया, कालूराम सिंगाडिया, नाथूराम बिश्नालिया व समाज के अनेक युवक युवती ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments