मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आदिशक्ति फाउंडेशन (रजि.) द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अपना घर वृद्धा आश्रम में कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा भोजन एवं वृद्धा आश्रम की आवश्यकता को समझते हुए एक डेजर्ट कूलर सप्रेम भेंट किया गया | साथ ही "अपना घर" के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं और उनकी ज़रूरतों पर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर व्यवस्था पर सहमति प्रदान की गई।
साथ ही आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया और आदिशक्ति फाउंडेशन के भविष्य के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई | इस अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं संस्थापिका सुषमा पंवार द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए सदस्यों को संस्था के कार्यों के लिए समर्पित रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आदिशक्ति फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पूनम खंगारोत द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महिला कौशल, विकास के लिए सदस्यों के सामने भविष्य के कार्यक्रमो की अनुशंसा की गई। राष्ट्रीय संरक्षिका पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा राजस्थानी कला,संस्कृति एवं नृत्य को बढ़ावा देने हेतु आदिशक्ति फाउंडेशन को एक विशेष मंच के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव दिया गया।
आदिशक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार अनुराग सिंह ने आर्थिक रूप से संस्था को सुदृढ़ बनाने एवं कौशल विकास हेतु संस्था को सोशल मीडिया पर संस्था की उपस्थिति रखने के लिए बल देने पर अपने सुझाव दिए। आदिशक्ति फाउंडेशन राष्ट्रीय सलाहकार सन्दीप सिखवाल संस्था के राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं गांव स्तर पर कार्य करने हेतु समर्पित सदस्यों को संस्था से जोड़ने के लिए सहज नियम बनाने का प्रस्ताव दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षिका पद्मश्री गुलाबो सपेरा, राष्ट्रीय अध्यक्षा सुषमा पंवार, राष्ट्रीय सलाहकार सन्दीप सिखवाल, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार प्रोफेसर अनुराग सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा पूनम खंगारोत, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्षा स्नेहा सिंह, राजस्थान प्रदेश सचिव निशा बंसल, हेमा सपेरा भी मौजूद रही।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.
0 Comments