जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) विशेष योग्यजन निदेशालय जयपुर के बाहर 115 दिन से चल रहे विकलांग जन क्रांति सेना के बैनर तले प्रमुख सत्येंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बहुत बड़ा आंदोलन चल रहा था जो आयुक्त ने आते ही समाप्त करवा दिया |
वर्तमान राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निदेशालय में दिव्यांग व्यक्ति को आयुक्त बनाने के लिए विशेष मांग की थी | इस मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले राजस्थान हाई कोर्ट के एडवोकेट दिव्यांग उमा शंकर शर्मा को आयुक्त बनाने पर दिव्यांग जगत के संपादक उत्तम चंद जैन , दिव्यांग जगत के प्रेस रिपोर्टर अशोक कुमार सैनी उनियारा टोंक ने आयुक्त से कई मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया व उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन जयपुर ने भी ज्ञापन दिया |
साथ में टोंक जिले में भी कई सामाजिक योजनाएं जैसे पेंशन, पालनहार, दिव्यांग स्कूटी ,स्वरोजगार ऋण ,विवाह राशि आदि कई मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया | प्रत्येक विधायक कोष से दिव्यांगों को अलग से दिव्यांग स्कूटी दी जाती है | वह अति शीघ्र दिलाया जाए | जिस पर आयुक्त ने तुरंत आदेश के लिए कहा कि मैं भी दिव्यांग हूं और दिव्यांगों की भावना समझता हूं | साथ में हर दिव्यांगों को किसी भी विभाग मैं आने पर कोई भी विभाग उसको बाहर खड़ा नहीं रखेगा सीधा अंदर प्रवेश करके अपनी समस्या का समाधान के लिए अधिकारी से मिल सकता है |
आयुक्त को दिव्यांग जन कल्याण समिति टोंक के समस्त कार्यकर्ताओं ने आयुक्त बनने पर माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया। साथ में पाली दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम तोषनीवाल की पूरी टीम ने आयुक्त का स्वागत सम्मान किया | इस दौरान शंभू बेरवा, राजकुमार, सुरेश महावर, बिहारी मीणा आदि दिव्यांगों का स्वागत सम्मान किया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments