शादी के 3 दिन बाद ही प्रेमी संग भागी लुटेरी दुल्हन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश के उदयपुर जिले में शादी के 3 दिन बाद ही 4 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर लुटेरी दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। शादी में बॉयफ्रेंड को भाई बनाकर लाई थी। शादी के बाद युवक होटल में रुका था। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ उसके बॉयफ्रेंड को भी पकड़ लिया है। पुलिस मामले में 2 बिचौलिए की तलाश कर रही है।

डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि मार्बल फैक्ट्री के सुपरवाइजर कमलेश साहू निवासी डांगियों का गुड़ा ने 6 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था। कमलेश शादी नहीं होने से परेशान था। करीब डेढ़ साल पहले दो परिचित महिलाओं ने एमपी के इंदौर में रहने वाली पूजा के बारे में उसे बताया था। कमलेश पूजा के घर पर पहुंचा था। इस दौरान पूजा चौधरी ने बताया कि उसके पिता का निधन हो गया है। उस पर तीन लाख का कर्जा है। यदि वह कर्जा चुका देगा तो वह शादी कर लेगी।

पूजा ने मां लक्ष्मी और प्रेमी अशोक को भाई बनाकर मिलवाया था। बात तय होने पर 1 दिसम्बर 2021 को शादी कर ली थी। कोर्ट में शादी भी रजिस्टर्ड करवाई थी। शादी के समय कमलेश ने पूजा को तीन लाख रुपए और ज्वेलरी दी थी।

शादी के 3 तीन दिन बाद ही दुल्हन पूजा ने अपनी मां के फोन का हवाला दिया और चाचा की तबीयत खराब होने की बात कही थी। इस पर पूजा पति कमलेश से एक लाख रुपए और ज्वेलरी बैग में भरकर अकेली चली गई थी। दो दिनों तक पूजा कमलेश से तबीयत में सुधार होने की बात कहते हुए उसे गुमराह करती रही थी। 5 दिसम्बर को कमलेश ने पूजा को फोन किया, उसने नहीं उठाया। इस पर कमलेश अपने मित्र मनोहर के साथ उसके इंदौर के घर पहुंचा तो देखा कि वहां ताला लगा था। फोटो आसपास के लोगों को दिखाया तो सभी ने पहचानने से इनकार कर दिया। ठगी की आशंका पर कमलेश पुलिस थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

हैड कांस्टेबल नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर लुटेरी दुल्हन पूजा और उसके प्रेमी अशोक बनेड़िया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूजा और उसके परिवार वाले इस तरह की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस थाना परदेसीपुरा इंदौर में मामला दर्ज है।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक और पूजा दोनों एक ही गांव के है और प्रेमी-प्रेमिका है। दोनों साथ ही रहते हैं। कमलेश से शादी का समय आया तो अशोक ने अपने आप को पूजा का भाई बता दिया और शादी के बाद उदयपुर आ गया था। शादी के तीसरे ही दिन पूजा के घर से निकलते ही अशोक उसे मिला और इंदौर लेकर चला गया था। बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद प्रेमी-प्रेमिका साथ में किराए पर कुछ दिन रहते और ठगी के बाद घर खाली कर चले जाते हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments