फुले दंपत्ति को भारत रत्न दिलाने के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा : चंद्र प्रकाश सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

टोंक (संस्कार सृजन) ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेवाली में नृत्य प्रतियोगिता के साथ सावित्री बाई फुले की 191वीं जयंतीह र्षोल्लास के साथ मनाई गयी |

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी ने कहा कि बाबा साहब महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाने की लड़ाई लड़ने के लिए हमें एकजुटता के साथ आगे रहकर पूरी ताकत के साथ लड़ना होगा।

यह उद्बोधन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी ने जिला माली (सैनी) समाज महिला मोर्चा, माली समाज युवा मोर्चा व राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड संगठन‌ द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेवाली में आयोजित भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाजसेवी माता सावित्री बाई की 191वीं जयंती महोत्सव समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार हर साल बजट में हर समाज को बजट किसी ना किसी योजना के माध्यम से बजट आवंटन करती है। लेकिन माली समाज इस बजट से वंचित है। हमें हमारे हक के लिए सरकार से लड़ाई लड़ कर जितनी है, ताकि समाज के नव युवा पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को एकजुटता के साथ अपने हक के लिए जयपुर कूच करना होगा। मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सैनी ने कहा कि माली समाज के व्यक्ति के साथ कोई भी अन्याय होता है तो वह उसके साथ हमेशा खड़े मिलेंगे।नृत्य प्रतियोगिता के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई। 

समारोह की अध्यक्षता करते हुए माली सैनी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सिसोदिया ने कहा कि  माता सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव महिला सशक्तिकरण के दिवस के रूप में याद रखना चाहिए, माता सावित्रीबाई फुले हमारे समाजों के लिए शिक्षा योगदान के माध्यम से तर्कवाद और सशक्तिकरण का प्रतीक है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुरेश सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने सहित अनके सामजिक कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने काले लोकतंत्र और सामंतवादी शासन के युग में सामाजिक न्याय आंदोलन का नेतृत्व किया।


माता सावित्री बाई की 191वीं जयंती महोत्सव का शुभांरभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पार्षद राहुल सैनी, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी उर्फ़ बबलू टैंकर, माली समाज महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष बबीता सैनी, प्रमुख समाज सेवी इंजीनियर भैरू लाल सैनी, भंवर लाल सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड जिला प्रमुख रमेश चंद सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जयंती समारोह के मौके पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में माली सैनी समाज की प्रतिभावान बालक बालिकाओं ने अपने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। जिन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व टोंक जिला मुख्यालय के कामधेनु सर्किल से वाहन रैली निकाली गई जो अन्नपूर्णा बंबोर रोड होते हुए सवाई माधोपुर अंडरपास बस डिपो बड़ा कुआं, हाई सेकेंडरी चौराहा होते हुए मोदी की चौकी चौराहे से होकर महात्मा ज्योतिबाराव फुले छात्रावास महादेव वाली पहुंची। वाहन रैली में फुले ब्रिगड राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी का माली समाज के लोगों ने जगह-जगह माला एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया।


इस मौके पर जिला माली समाज तहसील अध्यक्ष अखिलेश सैनी, माली समाज महिला मोर्चा की संतोष सैनी, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड विंग महिला जिलाध्यक्ष  सुनीता निवाईवाल, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड उप प्रमुख अशोक सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड युवा जिलाध्यक्ष अजय सैनी सांखला, युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर सैनी, कमलेश सैनी पत्रकार, नवरत्न सैनी, फुले ब्रिगेड शहर  मालपुरा तहसील अध्यक्ष राकेश सैनी, पीपलू तहसील अध्यक्ष खेमचंद सैनी, टोंक शहर अध्यक्ष महेंद्र सैनी, समाजसेवी कमलेश सोलंकी, खेमचंद सैनी, राम सहाय सैनी, सुनील सैनी, हनुमान सैनी, विष्णु सैनी, नरसी सैनी, हेतराम, सहित सैकड़ों महिला पुरुष समारोह मेंं मौजूद रहे। सभी कार्यक्रम का संचालन विष्णु सैनी कंपाउंडर  ने किया।




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157. 

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments